बड़ा करके पढ़ें · Click to zoom
कोलकाता सेंटर फॉर क्रिएटिविटी (KCC) के कैफ़े में ‘हिंदी अड्डा’ के नवीनतम संस्करण ‘लेडीज़ फर्स्ट’ का भव्य आयोजन हुआ। जानी-मानी कवयित्री रेखा ड्रोलिया द्वारा परिकल्पित एवं प्रस्तुत इस विशेष कार्यक्रम ने कविता और संगीत के माध्यम से दर्शकों को एक भावपूर्ण संसार की यात्रा कराई।
कार्यक्रम की मुख्य संचालिका रेखा ड्रोलिया की संवेदनशील कविताओं को गायक आतिफ़ अली खान की सुरीली आवाज़ ने नई ऊँचाई दी। लगभग 60 कला-प्रेमियों की उपस्थिति में शाम का सबसे बड़ा आकर्षण इसका ‘साझा अनुभव’ बन जाना रहा।
रेखा ड्रोलिया के शब्दों में — “एक और कदम… एक और हौसला… मेरे शो ‘लेडीज़ फर्स्ट’ की प्रस्तुति को ‘सन्मार्ग’ जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्र में जगह मिली। यह मेरे लिए बेहद भावुक और गर्व का पल है।”