बड़ा करके पढ़ें · Click to zoom
अंतर्राष्ट्रीय संस्था रचनाकार द्वारा स्योना एक्सपीरियंस कैफे, कोलकाता में एक लघुकथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। लघुकथा शोध संस्थान, भोपाल की निदेशक डॉ. कान्ता राय की उपस्थिति में कोलकाता के अनेक स्थापित एवं नवांकुर लघुकथाकारों ने अपनी लघुकथाओं का वाचन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की अध्यक्ष रचना सरन द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुआ। इसी सत्र में लघुकथा शोध केंद्र, भोपाल की कोलकाता शाखा की विधिवत घोषणा की गई तथा माला वर्मा और बेबी कारफ़ार्मा की पुस्तकों का लोकार्पण हुआ। पंजाब के नाट्यकर्मी श्री साहिब सिंह को संस्था की ओर से ‘रचनाकार सम्मान’ प्रदान किया गया।
इस आयोजन का समाचार ‘जलते दीप’, ‘छपते छपते’ एवं ‘दस्तक प्रभात’ सहित कई समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ।