— कहानियों का रचनाकार, संस्कृति का सम्मान —
← सभी समाचार
2 जून 2026 · Press & News

रचनाकार द्वारा हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पर काव्यगोष्ठी; कवि-पुलिस अधिकारी मनीष मधुकर का स्वागत

रचनाकार द्वारा हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पर काव्यगोष्ठी; कवि-पुलिस अधिकारी मनीष मधुकर का स्वागत बड़ा करके पढ़ें · Click to zoom

अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था रचनाकार द्वारा दिल्ली से पधारे सुप्रसिद्ध कवि एवं पुलिस अधिकारी श्री मनीष मधुकर के स्वागत में स्योना एक्सपीरियंस कैफे, कोलकाता में एक अंतरंग काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भारत के पहले हिन्दी समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ के प्रकाशन के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पत्रकारिता पर भी चर्चा हुई। वरिष्ठ पत्रकार राज मिठौलिया, एस. आनंद, अभिज्ञात एवं संस्था अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने अपने विचार रखे। प्रथम सत्र का संचालन सुरेन्द्र सिंह एवं द्वितीय सत्र का संचालन भारती मिश्रा ने किया।

इस आयोजन का समाचार ‘जलते दीप’, ‘दैनिक विश्वमित्र’ एवं ‘दस्तक प्रभात’ सहित कई समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ।

← Press & News